Kashi Dev Deepawali 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी कर रही है. देव दीपावली पर काशी आने वाले देशीविदेशी पर्यटकों को इस बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के जरिए शहर के पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू कराया जाएगा. चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का भव्य काशीकथा शो आयोजित होगा. इसमें गंगा की लहरों के बीच काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की गाथा दृश्यश्रव्य माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी.

प्रांतीय मेले का दर्जा प्राप्त देव दीपावली इस वर्ष 24 नवंबर को मनाई जाएगी. उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली काशी की देव दीपावली परंपरागत दीपमालाओं और मां गंगा की भव्य आरती के साथ इस बार आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम भी प्रस्तुत करेगी. गंगा तट पर सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतें काशी के धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और पौराणिक इतिहास की साक्षी रही हैं. इन्हीं इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवगाथा को जीवंत किया जाएगा.
अनमॉर्फिक एलईडी स्क्रीन और 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग का अनूठा संगम
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों की प्रस्तुतियों से अलग इस बार दर्शकों को अत्याधुनिक तकनीक का खास अनुभव मिलेगा. शो में अनमॉर्फिक एलईडी स्क्रीन और 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग का समन्वय किया जाएगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डिजिटल डिस्प्ले पर उभरने वाले त्रिआयामी दृश्यों और ऐतिहासिक इमारतों पर पड़ने वाली प्रोजेक्शन लाइट के मेल से ऐसा आभास होगा, मानो डिजिटल दृश्य वास्तविक संरचना का ही हिस्सा हों. इससे दर्शक काशी के इतिहास और धार्मिक प्रसंगों को सजीव और प्रभावशाली रूप में देख सकेंगे.
शंखनाद और डमरू की गूंज से होगा काशीकथा का आगाज
25 मिनट के इस विशेष शो की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी. यह प्रस्तुति भगवान शिव की उपस्थिति और काशी की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनेगी. इसके बाद भगवान गणेश की कथा, शिवपार्वती विवाह, देव दीपावली मनाए जाने की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को दर्शाया जाएगा. साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों और गंगा स्वच्छता के संदेश को भी आकर्षक दृश्यश्रव्य माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा.
आठ मिनट के भव्य लेजर शो से होगा समापन, प्रवेश रहेगा निशुल्क
काशीकथा कार्यक्रम के अंतिम चरण में लगभग आठ मिनट का भव्य लेजर शो आयोजित होगा. यह पूरी प्रस्तुति को और आकर्षक बनाएगा. देव दीपावली पर होने वाला 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो पर्यटकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगा. इसका प्रदर्शन निर्धारित समय के अनुसार रात 7:20 बजे से तीन बार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक काशी की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम का आनंद ले सकें.