Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Border 2 का बजट कितना? कितनी लंबी है सनी देओल की यह फिल्म

Border 2 का बजट कितना? कितनी लंबी है सनी देओल की यह फिल्म

सनी देओल अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज किया गया। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब तक इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। जानिए ‘बॉर्डर 2’ का बजट, लंबाई आदि के बारे में.…

Border 2 Budget कितना है?
आधिकारिक तौर पर आंकड़े तो जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण लगभग 230-250 करोड़ रुपए तक की लागत में हुआ है। टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है।

कुछ दिनों पहले ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट की डिटेल भी सामने आई थी। बताया जाता है कि फिल्म के लिए सनी देओल को 50 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला है। वरुण धवन की फीस 8-10 करोड़ रुपए बताई जाती है। दिलजीत दोसांझ को 4-5 करोड़ रुपए मिले हैं। अहान शेट्टी और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की फीस की डिटेल सामने नहीं आई है।

Border 2 Runtime कितना है?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है। इसके साथ ही इस फिल्म ने सबसे लंबी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है, जिनमें ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2 : द रूल’ और ‘एनिमल’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Border 2 Advance Booking कब शुरू होगी?
रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग इसकी रिलीज से ठीक 5 दिन पहले 18 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म को 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा और माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।

Border 2 Day 1 Collection कितना होगा?
अभी तक ‘बॉर्डर 2’ रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इसके पहले दिन के कलेक्शन के कयास लगाए जाने लगे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट में ट्रेड सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि यह फिल्म पहले दिन भारत में 40-44 करोड़ रुपए कमा सकती है। वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 38-42 करोड़ रुपए होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Border 2 कितनी स्क्रीन पर होगी रिलीज?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल की सबसे बड़ी रिलीज बनने जा रही है। यह भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। इसके साथ ही सनी ‘ग़दर 2’ के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है। ‘ग़दर 2’ को 3500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply