उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति का गठन किया. पार्टी ने एक्स पर एक बयान जारी कर बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस समिति का गठन किया है. बयान के मुताबिक, समिति में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन को शामिल किया गया है.

पार्टी ने बताया कि यह समिति ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत करेगी और इस पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी. यह कदम उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत उठाया गया है. चुनाव में बीजेपी के मुकाबले विपक्षी दलों के बीच चुनावी तालमेल और सीट बंटवारे को लेकर बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. समिति गठबंधन के घटक दलों के साथ समन्वय स्थापित करने और सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की जिम्मेदारी संभालेगी.
सीटशेयरिंग को लेकर दिल्ली में दो दिन की मीटिंग
एएनआई के मुताबिक, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सीटशेयरिंग पर चर्चा करने के लिए सोमवार से नई दिल्ली में दो दिन की मीटिंग करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मीटिंग INDIA ब्लॉक के दो साथियों के बीच असेंबली चुनावों पर बातचीत का पहला राउंड होगा, जो अगले साल फरवरीमार्च में होने की उम्मीद है.
‘कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी’
पिछले हफ्ते सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की थी. हालांकि उम्मीद है कि सपा कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटों का शुरुआती ऑफर देगी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दरअसल, साल 2017 और 2022 में लगातार हार के बाद सपा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में वापसी की उम्मीद कर रही है. 2017 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपा और कांग्रेस ने सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ा था और क्रमश 47 और 7 सीटें जीती थीं.
वहीं, 2022 में दोनों पार्टियों ने अलगअलग चुनाव लड़ा, जिसमें सपा की सीटें बढ़कर 111 हो गईं, जबकि कांग्रेस की सीटें घटकर सिर्फ दो रह गईं. हालांकि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक के बैनर तले गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. सपा ने यूपी की 80 संसदीय सीटों में से 37 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं थीं.