Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस चौकी में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक कर्मी के साथ कथित तौर मारपीट की गई. मामला जिले में दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज पुलिस चौकी का बताया जा रहा है. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई गई है और उनको सस्पेंड कर दिया गया है. एक अन्य मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के कर्मी सुशील पासी को पूछताछ के लिए लालगंज पुलिस चौकी लाया गया था.

पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी के साथ चौकी में हुई मारपीट के आरोप बेनुयाद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने कहा कि दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के रहने वाले मोहित कुमार राम ने लालगंज चौकी में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. सुशील पासी इस मामले में आरोपी हैं. शिकायत की जांच के सिलसिले में चौकी में तैनात पुलिस वाले पूछताछ के लिए रविवार दोपहर को सुशील को चौकी लाए थे.
बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए
इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिर चौकी को घेरकर हंगामा करने लगे. गांववालों के घेराव और हंगामे की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली तो वो बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने सुशील को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है. पिटाई से सुशील के घायल होकर बेहोश हो जाने की बात ग्रामीणों ने कही है. प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की.
पुलिस उपाधीक्षक गुप्ता के अनुसार, आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया गया. फिर सुशील पासी के परिजनों एवं प्रदर्शनकारियों की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच करके साफ किया है कि सुशील के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है. उन्होंने पुलिसकर्मी के सात मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताया.
मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी
बताया जा रहा है कि सुशील पासी के खिलाफ जो शिकायत मिली थी, उसके बारे में लालगंज पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को नहीं बताया था. इस लापरवाही के आरोप में चौकी पर तैनात तीन आरक्षी बृजेश कुमार, नरसिंह पटेल और प्रशांत जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.