8 साल पहले पति की मौत, बीमा के लिए दरदर भटकती रही विधवा; अब कोर्ट के आदेश पर मिला 5.10 लाख का चेक​

8 साल पहले पति की मौत, बीमा के लिए दरदर भटकती रही विधवा; अब कोर्ट के आदेश पर मिला 5.10 लाख का चेक​

सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद आठ साल से बीमा राशि के लिए दरदर की ठोकरें खा रही विधवा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सरकारी कृषक दुर्घटना बीमा योजना का बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज कर दिया था. इसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अब कोर्ट के आदेश पर विधवा को कंपनी ने 5.10 लाख का चेक सौंपा है.

मामला गाजीपुर में जंगीपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक अरसदपुर गांव निवासी राजू गुप्ता से जुड़ा है. 21 जून 2018 को सड़क दुर्घटना में राजू गुप्ता की मृत्यु हो गई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद परिवार की ओर से शासन की मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता राशि के लिए दावा प्रस्तुत किया गया. हालांकि, बीमा कंपनी ने दावे को खारिज कर दिया. इसके बाद मृतक की पत्नी निर्मला देवी को अपने हक की राशि पाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी.

तीन साल चला मुकदमा

नवंबर 2023 में निर्मला देवी ने इस मामले को लेकर स्थाई लोक अदालत में अपना दावा पेश किया. मामले की लगातार सुनवाई के बाद स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव ने बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये कृषक दुर्घटना बीमा की धनराशि और 10 हजार रुपये वाद खर्च के रूप में भुगतान करने का निर्देश दिया. कोर्ट के आदेश पर सोमवार को अस्थाई लोक अदालत परिसर में 5 लाख 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया.

8 साल बाद मिली राहत

8 साल चली लड़ाई के बाद आखिरकार स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप से निर्माला देवी को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है. इसी के साथ उन्हें 10 हजार रुपये वाद खर्च के रूप में भी मिला है. सोमवार को अदालत परिसर में मृतक की पत्नी निर्मला देवी को कुल 5 लाख 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *