सिर में घोंपा चाकू, फिर बोरे में भर दी लाश; जलगांव में जमीन की खरीदफरोख्त के विवाद में डॉक्टर की हत्या​

सिर में घोंपा चाकू, फिर बोरे में भर दी लाश; जलगांव में जमीन की खरीदफरोख्त के विवाद में डॉक्टर की हत्या​

महाराष्ट्र के जलगांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक प्रापर्टी डीलर ने एक डॉक्टर के सिर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने डॉक्टर के शव को बोरे में भरकर बिलडी गांव के पास बहुला डैम में फेंक दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डॉक्टर और प्रापर्टी डीलर के बीच करोड़ों रुपये की ज़मीन की डील को लेकर विवाद हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वारदात जलगांव के पाचोरा में गोरदखेड़ा का है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान पुलिस ने इनपुट और सबूतों के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आरोपी से पूछताछ में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हालांकि पुलिस आरोपी के बयान का सत्यापन कर रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

जमीन की डील को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक पाचोरा तहसील के गोरदखेड़ा में डॉ. संजय तेली ने एक प्रापर्टी डीलर के साथ करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा किया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस सौदे में गड़बड़ी को लेकर डॉक्टर और प्रापर्टी डीलर के बीच बहस हुई. आरोप है कि इसी बहस के दौरान प्रापर्टी डीलर ने लंबे फल वाले चाकू से डॉक्टर के सिर पर वार कर दिया. इससे एक ही वार में डॉक्टर जमीन पर गिर पड़े और थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया.

क्राइम ब्रांच ने बरामद किया शव

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि बिलडी गांव के पास बहुला डैम में फेंका गया है. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए गरज से उसने लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया था. अब पुलिस विस्तार से मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *