‘काश अखिलेश भी 6 महीने के लिए जेल आ जाते’, आजम ने बेटे अब्दुल्ला से क्यों कहा?​

‘काश अखिलेश भी 6 महीने के लिए जेल आ जाते’, आजम ने बेटे अब्दुल्ला से क्यों कहा?​

समाजवादी पार्टी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र का एलान किया. इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने कार्यक्रम को संबोधित किया. आजम खान ने अपने जेल में बिताए वक्त का किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक दिन जेल में हमें अधिकारियों ने उठा दिया और कहा कि अपने सामान बांध लीजिए. आजम ने कहा कि जब हम जेल से बाहर निकले, तो हमें अलगअलग गाड़ियों में बैठने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि मैंने बेटे से कहा कि अलग फिर मिले, तो यहां मिलेंगे, नहीं मिले तो वहां मिलेंगे.

आजम खान ने कहा कि हर रात अपने मालिक से यह दुआ करता था कि अगर कोई गम की सुबह आने वाली है, तो मुझे सुबह मत दिखाना. मैं हर रात मौत की दुआ करते सोता था. आजम खान ने कहा कि जब मेरी औलाद मुझसे ये पूछती थी कि क्या हम कभी छूटेंगे, तो ऐसा लगता था कि किसी ने दिल में खंजर डालकर दिल चीर दिया हो. आजम ने कहा कि वो जिंदगी बहुत दर्दनाक थी, जिसे हमने गुजारा है.

आजम खान ने कहा, ‘मैं अब्दुल्ला से और जेल के लोगों से कहता था कि दिल चाहता है कि 6 महीने के लिए अखिलेश भी जेल आ जाते, ताकि वो सच मालूम होता कि कैसे गुजरते हैं दिन और रातें. क्या होता है.’

आजम ने कहा कि ये मेनिफेस्टो ऐसा होगा जिसकी रोशनी से हर दिल का अंधेरा दूर हो जाएगा. आजम ने कहा कि जो लोग उनके जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं, वो भी मन में कह रहे हैं कि चुनाव आ जाने तो बताएंगे.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *