6 6 6 6 4 4 4 4…पहले अभिषेक शर्मा ने की कुटाई फिर मुश्किल में पड़ा भारत तो शाहबाज अहमद की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने बनाए 317 रन​

6 6 6 6 4 4 4 4…पहले अभिषेक शर्मा ने की कुटाई फिर मुश्किल में पड़ा भारत तो शाहबाज अहमद की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने बनाए 317 रन​

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हो रहा है. भारत ए और श्रीलंका ए के बीच आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा. इन दोनों मैचों में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी.

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले इस मैच का टॉस भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारतीय टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही गेंद से बड़े स्कोर बनाने शुरू किए. वैभव सूर्यवंशी आज फिर फॉर्म में नजर आए और सिर्फ 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली. वहीं अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेली.

इन दोनों के बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के बीच एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई, जहां कुमार कुशाग्र 21 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए रिंकू सिंह और सूर्यांश शेडगे कुछ खास नही कर सके.

शाहबाज ने भारत को 300 पार पहुँचाने में की मदद

तिलक वर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम बिखरती नजर आई, लेकिन शाहबाज अहमद ने तनुष कोटियान के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला और टीम इंडिया के स्कोर को 300 रनों के पार पहुंचाया. शाहाबाज अहमद ने भारत ए के लिए अर्द्धशतकीय पारी खेली और नाबाद लौटे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने 48 गेंदों में 54 रन बनाए. वहीं तनुष कोटियान ने 30 गेंदों में 28 रन बनाए.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

इंडिया ए : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा , कुमार कुशाग्र , रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अर्शद खान.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *