CM योगी का जालौन दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पणशिलान्यास; जनसभा को भी करेंगे संबोधित

CM योगी का जालौन दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पणशिलान्यास; जनसभा को भी करेंगे संबोधित
CM योगी का जालौन दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पणशिलान्यास; जनसभा को भी करेंगे संबोधित

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी की आज को जालौन जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन जालौन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह 12:45 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक आयोजित समारोह में माधौगढ़, सदर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की विकास नीतियों और योजनाओं पर भी अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 2:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को अलगअलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *