
किडनी शरीर का सबसे जरूरी अंग है. किडनी शरीर के टॉक्सिंस को यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकालता है. किडनी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस करता है. किडनी में किसी तरह की समस्या होने पर पूरे शरीर पर इसका असर पड़ता है. किडनी डैमेज से पहसे शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं. इन संकेत की पहचान कर किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं सुबह-सुबह किडनी डैमेज के लक्षण.
चेहरे और आंखों के नीचे सूजन
किडनी जब सही से काम नहीं करती हैं तो शरीर में पानी और सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती हैं जिस वजह से आंखों के नीचे सूजन देखने को मिलती है. सूबह उठते ही चेहरे की सूजन सबसे ज्यादा नजर आती है. जैसे-जैसे दिन बढ़ता है सूजन हल्की होने लगती है.
थकान और कमजोरी
नींद पूरी करने के बाद सुबह-सुबह थकान, आलस महसूस होना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है. किडनी जब सही से काम नहीं करती हैं तो शरीर में एरिथ्रोपॉयटिन हार्मोन नहीं बन पाता है जिस वजह से रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं. अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पेशाब में झाग आना
सुबह-सुबह पेशाब करते समय पेशाब में झाग आना या फिर पेशाब का रंग डार्क येलो होना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है. इस कंडीशन को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
पेट के निचले हिस्से में दर्द
किडनी में सूजन, पथरी या फिर अन्य समस्या होने पर पेट या कमर के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है. लगातार कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या को नजरअंदाज ना करें.



