CJP Protest Update: 10 जनपथ से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, जंतरमंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार से आज तीसरे दौर की बातचीत

CJP Protest Update: 10 जनपथ से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, जंतरमंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार से आज तीसरे दौर की बातचीत

CJP Protest Update: दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में आज केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच होने वाली तीसरे दौर की बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है।

CJP Protest Update: 10 जनपथ से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, जंतरमंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार से आज तीसरे दौर की बातचीत

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आज दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बातचीत के नतीजे तय करेंगे कि आंदोलन आगे किस दिशा में बढ़ेगा। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी आज सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां आंदोलन और अन्य समसामयिक मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

अभिजीत दीपके टाइफाइड से पीड़ित, वीडियो जारी कर दी जानकारी

Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7

— Abhijeet Dipke July 25, 2026

बातचीत बेनतीजा रही तो ‘संसद मार्च2’ का ऐलान संभव

जानकारी के अनुसार, यदि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच कोई ठोस सहमति नहीं बनती है, तो CJP ‘संसद मार्च2’ की घोषणा कर सकती है। इसे देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें जंतरमंतर पर टिकी हुई हैं।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला

आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, संगठित तरीके से पेपर लीक करने वालों को 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :

20 जुलाई की घटना भी चर्चा में

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई झड़प और उसमें घायल हुए प्रदर्शनकारियों का मामला भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की निगाहें आज की सरकारी बैठक और उसके नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *