बाराबंकी : स्कूल जा रही मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

बाराबंकी : स्कूल जा रही मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम
बाराबंकी : स्कूल जा रही मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम

सूरतगंज, बाराबंकी, अमृत विचार : मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर बाजार में सड़क हादसे में घायल कक्षा एक की छात्रा की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हेतमापुरसूरतगंज मार्ग पर लालपुर चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लालपुर बाजार निवासी राम सेवक की नौ वर्षीय पुत्री पूजा शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि बाइक नाबालिग प्रियांशु पुत्र जगदीश चला रहा था। गंभीर रूप से घायल पूजा को सीएचसी सूरतगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए घंटों तक सड़क जाम रखा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *