गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, दो दर्जन घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, दो दर्जन घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, दो दर्जन घायल

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से जालंधर जा रही एक डबल डेकर बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

 

यह दुर्घटना संभल जिले में लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर लगभग दो किलोमीटर आगे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक वाहन को रॉन्ग साइड पर चला रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जताई कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *