Noida News: दिल्लीNCR के नोएडा सेक्टर113 थाना क्षेत्र में पृथला फ्लाईओवर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. देर रात शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने स्कोडा कार से बाइक सवार नर्सिंग स्टाफ आदित्य कुमार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य बाइक सहित करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

मूल रूप से बरौला के हिंडन विहार निवासी आदित्य कुमार गौर सिटी स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ कार्यरत था. शनिवार देर रात करीब 1 बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था. जैसे ही वह पृथला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से मेन रोड की ओर मुड़ा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और कार चालक उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.
राहगीरों ने कार सवारों को दबोचा, 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
दर्दनाक हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत कार को घेर लिया और उसमें सवार युवकों को पकड़ लिया. हालांकि, एक युवक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा. गंभीर रूप से घायल आदित्य को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर113 थाना पुलिस ने चालक चिराग और उसके साथी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मृतक के चाचा सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है.
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, शादी की चल रही थी तैयारी
आदित्य अपने मातापिता का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार का सहारा था. परिजनों ने रोते हुए बताया कि घर में आदित्य के विवाह की तैयारियां चल रही थीं और उसके लिए सुयोग्य वरवधू के रिश्ते देखे जा रहे थे, लेकिन एक झटके में पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कोडा कार महज 2 महीने पहले ही खरीदी गई थी.
ड्रंक एंड ड्राइव पर उठे गंभीर सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जाच कर रही है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से शराब पीकर लौट रहे थे. पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे तीसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.