Kanpur News: दो माह पहले हुई थी शादी, मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, होटल मालिक व पूर्व महिला मित्र पर प्रताड़ना का आरोप

Kanpur News: दो माह पहले हुई थी शादी, मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, होटल मालिक व पूर्व महिला मित्र पर प्रताड़ना का आरोप
Kanpur News: दो माह पहले हुई थी शादी, मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, होटल मालिक व पूर्व महिला मित्र पर प्रताड़ना का आरोप

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में होटल मैनेजर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। सोमवार रात से लापता मैनजर की परिजन तलाश में जुटे थे। अगले दिन थाने पहुंचे तो वहां देखकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने होटल मैनेजर व पूर्व महिला मित्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

शिवकटरा निवासी प्रकाश नारायण तिवारी का 25 वर्षीय बेटा सचिन रामादेवी स्थित एक होटल में मैनेजर था। दो माह पूर्व ही सचिन की पारुल से शादी हुई थी। परिवार में मां सुमन व बड़ा भाई अनुज है। बहनोई मनीष दीक्षित ने बताया कि सोमवार को सचिन रोज की तरह होटल गया था, जहां से रात करीब 10 बजे घर लौटा। इसके बाद खाना खाकर दोबारा होटल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। चिंता होने पर परिजनों ने होटल में संपर्क किया तो पता चला घर के लिए निकल गए हैं।

इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मंगलवार रात परिजन चकेरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें फोटो दिखाई। जिसके बाद परिजनों ने सचिन के शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर सचिन ने भाभानगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। लोगों से पता चला कि वह ट्रेन के आगे कूदा था। वहीं परिजनों ने होटल मालिक व सचिन की पूर्व महिला मित्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चकेरी पुलिस के अनुसार परिजनों के आरोपों की जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

पत्नी से विवाद के बाद किया सुसाइड 

गुजैनी के जरौली फेज दो निवासी 38 वर्षीय धीरेंद्र कुमार शर्मा ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। धीरेंद्र कुमार कोचिंग चलाते थे। परिवार में पत्नी राधा, एक बेटी व बेटा है। परिजनों ने बताया कि पत्नी ने किसी बात को लेकर बेटी को डांट दिया। जिसका धीरेंद्र ने विरोध किया तो पत्नी का उससे विवाद हो गया। इसी नाराजगी में धीरेंद्र ने परिजनों के सो जाने पर देर रात फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन उठे तो शव फंदे पर लटका देखा। चींख पुकार मचने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांचपड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *