सिकंदर रजा ने सीरीज हारकर भी जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मुझे लगता है कि वह बहुत….

सिकंदर रजा ने सीरीज हारकर भी जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मुझे लगता है कि वह बहुत….

Sikandar Raza: भारतीय टीम ने कल रात श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला सीरीज जीता. इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एक भी मैच नही जीत सकी, भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के सामने 2 मैचों में और फिर इंग्लैंड के सामने 4 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन अब भारत ने लगातार 2 मैचों में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की है.

सिकंदर रजा ने सीरीज हारकर भी जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मुझे लगता है कि वह बहुत….

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच में भारत ने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया और उसके बाद दूसरे मैच में 90 रनों से शिकस्त दी. ऐसे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा जिन्होंने सीरीज से पहले कहा था कि मैच रोमांचक होंगे और मुकाबला बराबर का होगा, लेकिन अब लगातार 2 मैचों में एकतरफा हार के बाद सिकंदर रजा ने भारतीय टीम की तारीफ़ की है.

Sikandar Raza ने भारत के तारीफ के बांधे पूल

भारतीय टीम से लगातार 2 मैच में मिली करारी शिकस्त के वजह से सिकंदर रजा ने अब अपना बयान बदल दिया है. सिकंदर रजा ने टीम इंडिया की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज़ों ने बीचबीच में अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन भारत को भी इसका श्रेय जाता है. उन्होंने आज जो शॉट्स खेले और जो हुनर ​​दिखाया, वह वाकई तारीफ़ के काबिल था. हम कुछ समय से कह रहे हैं कि हम फ़ील्डिंग में और बेहतर कर सकते हैं, और अगर फ़ील्डिंग में गेंदबाज़ों को थोड़ा और साथ मिले, तो विरोधी टीम पर और दबाव बनेगा. लेकिन मैं भारतीय बल्लेबाज़ों की तारीफ़ में कोई कमी नहीं करना चाहता. उन्होंने आज जैसा खेल दिखाया, उससे हम ज़रूर कुछ सीख सकते हैं.”

सिकंदर रजा ने इन 2 खिलाड़ियों को माना जिम्बाब्वे की हार का जिम्मेदार

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टीम की हार का जिम्मेदार भारत के 2 खिलाड़ियों को ठहराया और कहा कि

“हाँ, बिल्कुल. ईशान ने ऐसा लगातार और भरोसेमंद तरीके से किया है. मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे फ़ॉर्म में हैं और बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, खासकर नंबर तीन पर, जो एक मुश्किल रोल हो सकता है. उन्होंने और तिलक ने बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की और, जैसा कि मैंने कहा, उनके पास जो हुनर ​​है और उन्होंने आज जो दिखाया, उससे हम सीख सकते हैं. उम्मीद है, इससे हमें भी बेहतर होने में मदद मिलेगी.”

Sikandar Raza ने अपनी गलत रणनीति को भी माना जिम्मेदार

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी गलत रणनीति को टीम के हार का जिम्मेदार माना और कहा कि

 “हम हमेशा से ही इसे हासिल करने की कोशिश करने वाले थे. अगर आप हमारे ओपनर्स को देखें, तो उन्होंने हमें वैसी ही शुरुआत दी जैसी हमें चाहिए थी. बदकिस्मती से, कभीकभी अनुभव की कमी और कभीकभी शॉट चुनने में गलती की वजह से हम पिछड़ जाते हैं. लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर मैं अपनी बल्लेबाज़ी से टीम को निराश कर रहा हूँ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसे ठीक करने की ज़िम्मेदारी मेरी है क्योंकि टीम को मेरे रनों की ज़रूरत है, और बदकिस्मती से पिछले दो T20 मैचों में ऐसा नहीं हो पाया है. लेकिन, इंशाअल्लाह, मैं इसे बदलने की पूरी कोशिश करूँगा क्योंकि टीम को सच में मेरे रनों की ज़रूरत है.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *