मुरादाबाद में बारिश बनी मौत की वजह, ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से दो ईरिक्शा चालकों की गई जान

मुरादाबाद में बारिश बनी मौत की वजह, ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से दो ईरिक्शा चालकों की गई जान

Moradabad Transformer Accident: यूपी के मुरादाबाद जिले में शनिवार शाम बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया. मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में जलभराव के बीच ट्रांसफार्मर से करंट उतरने के कारण दो ईरिक्शा चालकों की झुलसकर मौत हो गई. हादसे में एक चालक करंट की चपेट में आ गया, जबकि उसे बचाने के लिए दौड़ा दूसरा चालक भी करंट की गिरफ्त में आ गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुरादाबाद में बारिश बनी मौत की वजह, ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से दो ईरिक्शा चालकों की गई जान

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय ओमप्रकाश, निवासी बिलारी और 35 वर्षीय राममोहन, निवासी बिसौली के रूप में हुई है. दोनों मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में किराये पर रहकर ईरिक्शा चलाते थे और इसी से अपने परिवार का भरणपोषण करते थे.

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था. इसी दौरान ओमप्रकाश ईरिक्शा लेकर सड़क से गुजर रहे थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने और गड्ढे से बचने की कोशिश में उनका ईरिक्शा सड़क किनारे खुले में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर या उसके सपोर्ट सिस्टम में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से ओमप्रकाश वहीं तड़पने लगा. उसे बचाने के लिए पास में मौजूद राममोहन बिना अपनी जान की परवाह किए दौड़ पड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. देखते ही देखते दोनों वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए.

स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की अर्थिंग सही नहीं थी और पहले भी इस स्थान पर बिजली से जुड़े हादसे हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होती और जलभराव की समस्या का समय रहते समाधान किया जाता, तो दो की जान बच सकती थी.

जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *