Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, BCCI पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा नहीं रहे, जय शाह ने दी श्रद्धांजलि

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, BCCI पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा नहीं रहे, जय शाह ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व प्रेजिडेंट आईएस बिंद्रा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। बिंद्रा का निधन दिल्ली में अपने निवास पर हुआ। बिंद्रा की हालत आज दोपहर खाना खाने के बाद बिगड़ गई थी और उनके करीबी दोस्तों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे उनका निधन हुआ। बता दें कि 1993 से 1996 तक वह बीसीसीआई के प्रेजिडेंट थे। वह बीसीसीआई के 23वें प्रेजिडेंट थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी बिंद्रा का 1975 से क्रिकेट प्रशासन के साथ चार दशक से अधिक लंबा जुड़ाव रहा है। वे लगभग तीन दशकों तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष रहे। 1980 के दशक में वे भारत के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के विशेष सचिव के पद तक पहुंचे। बिंद्रा 1978 से लेकर 2014 तक पंजाब क्रिकेट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद 2015 में उन्हें पीसीए का चेयरमैन चुना गया था।

भारत में वर्ल्ड कप लाने में था अहम रोल
आईएस बिंद्रा का 1987 और 1996 में भारत में वर्ल्ड कप कराने में बड़ा हाथ रहा था। उन्होंने भारत को होस्टिंग राइट्स दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

जय शाह ने दी श्रद्धांजिल
बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने आईएस बिंद्रा के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर अपने ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया है। जय शाह ने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष श्री आई एस बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे। ओम शांति।’

बता दें कि 2015 में मोहाली के पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर आईएस बिंद्रा के नाम पर रखा गया था। अब मोहाली के स्टेडियम का नाम पंजाब क्रिकेट ऐसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply