Please assign a menu to the primary menu location under menu

Dharam

खुद को ज्यादा स्मार्ट समझने वाले लोगों से कैसे बचें,जानें चाणक्य नीति के अचूक मंत्र

खुद को ज्यादा स्मार्ट समझने वाले लोगों से कैसे बचें,जानें चाणक्य नीति के अचूक मंत्र

Chanakya Niti For Over Smart People: दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो वाकई में समझदार होते हैं और दूसरे वो जो सिर्फ स्मार्ट होने का दिखावा करते हैं.ऐसे लोग अक्सर अपनी बातों से दूसरों को नीचा दिखाने या खुद को श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश करते हैं.आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे चतुर और अभिमानी लोगों से निपटने के अचूक तरीके बताए हैं. अगर आपके आसपास भी ऐसे लोग हैं जो खुद को ज्यादा स्मार्ट समझते हैं तो चाणक्य नीति के इन 3 मंत्रों को अपनी जिदंगी में जरुर शामिल करें.

मूर्ख के साथ बहस न करें (Avoid Argument with Fools): चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति खुद को बहुत स्मार्ट समझता है वह कभी दूसरे की बातें नहीं सुनेगा. ऐसे व्यक्ति से बहस करना सिर्फ समय की बर्बादी है.उनके सामने चुप रहकर आप उनकी आधी शक्ति छीन लेते हैं और यही आपकी जीत है.

अपनी कमजोरी न बताएं (Keep Your Weakness Hidden): ओवर-स्मार्ट लोग अक्सर आपकी कमियों का मजाक उड़ाकर खुद को ऊपर रखते हैं. चाणक्य के अनुसार अपने राज और अपनी कमजोरियां कभी ऐसे लोगों के सामने जाहिर न करें.
उन्हें उनकी ही चाल में उलझने दें: ऐसे लोग अक्सर दिखावा करने के चक्कर में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. चाणक्य नीति कहती है कि उन्हें बोलने दें वे अपनी ही बातों के जाल में एक दिन खुद ही फंस जाएंगे.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply