Bareilly News : सीबीगंज, सिरौली, विशारतगंज और महिला थाने में बदले प्रभारी

Bareilly News : सीबीगंज, सिरौली, विशारतगंज और महिला थाने में बदले प्रभारी
Bareilly News : सीबीगंज, सिरौली, विशारतगंज और महिला थाने में बदले प्रभारी

बरेली, अमृत विचार। जिले की कानूनव्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार, सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को विशारतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह को अब सीबीगंज थाने की कमान सौंपी गई है। कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर चौकी के प्रभारी रोहित कुमार को पदोन्नति देते हुए सिरौली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जनपदीय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी निरीक्षक छवि सिंह को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित प्रभारी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *