डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि: ‘मिसाइल मैन’ के 10 प्रेरणादायक विचार, जो हर युवा को देते हैं नई उड़ान

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि: ‘मिसाइल मैन’ के 10 प्रेरणादायक विचार, जो हर युवा को देते हैं नई उड़ान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि: ‘मिसाइल मैन’ के 10 प्रेरणादायक विचार, जो हर युवा को देते हैं नई उड़ान

डिजिटल डेस्क 27 जुलाई को भारत रत्न, प्रख्यात वैज्ञानिक, देश के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए शिक्षा हासिल की और देश के सबसे सम्मानित वैज्ञानिकों में अपनी पहचान बनाई।

डॉ. कलाम ने अपने करियर की शुरुआत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से की। बाद में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े, जहां उन्होंने भारत के सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में अग्नि और पृथ्वी मिसाइल परियोजनाओं की सफलता ने उन्हें ‘भारत का मिसाइल मैन’ बना दिया।

वर्ष 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने भारत को विश्व की प्रमुख परमाणु शक्तियों में स्थापित करने में योगदान दिया। वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथसाथ वे शिक्षा, नवाचार और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भी लगातार कार्य करते रहे।

डॉ. कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। अपने सरल स्वभाव, विनम्र व्यक्तित्व और विद्यार्थियों से गहरे जुड़ाव के कारण उन्हें ‘जनता का राष्ट्रपति’ भी कहा जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी वे देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहे।

उन्होंने ‘विंग्स ऑफ फायर’, ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ और ‘इंडिया 2020’ जैसी पुस्तकों के माध्यम से विकसित भारत का अपना विजन साझा किया। 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलांग में छात्रों को संबोधित करते समय उनका निधन हो गया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 10 प्रेरणादायक विचार
  1. “विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।”
  2. “अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।”
  3. “सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।”
  4. “जीवन एक कठिन खेल है, जिसे इंसान अपने मूल्यों के साथ ही जीत सकता है।”
  5. “जो लोग दिल से काम नहीं करते, उन्हें अधूरी सफलता मिलती है और ऐसी सफलता कड़वाहट पैदा करती है।”
  6. “सबसे श्रेष्ठ कर्म है किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, भूखे को भोजन देना और पीड़ित की सहायता करना।”
  7. “आसमान की ओर देखिए। हम अकेले नहीं हैं, पूरा ब्रह्मांड उन लोगों का साथ देता है जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं।”
  8. “यदि किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, तो माता, पिता और शिक्षक सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।”
  9. “आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और वही आदतें आपका भविष्य बदल देती हैं।”
  10. “जब बोलो तो सच बोलो, जब वादा करो तो उसे निभाओ और सदैव ईमानदारी के मार्ग पर चलो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *