बरेली: क्या पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे ट्रक चालक? रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बरेली: क्या पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे ट्रक चालक? रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bareilly Train Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो ट्रक चालकों की जान चली गई. घटना बरेलीनैनीताल हाईवे स्थित मुडिया टोल प्लाजा के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय दोनों चालक ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली: क्या पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे ट्रक चालक? रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तराखंड की ओर से रेतबजरी लेकर आने वाले ट्रकों की सीमा पर नियमित जांच की जाती है. घटना के समय भी कई ट्रक चेकिंग के लिए खड़े थे और उनके चालक पुलिस टीम से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से कुछ अन्य ट्रक भी वहां पहुंचे, जिनके चालक भी मौके पर आ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक पुलिस टीम का एक सदस्य अपनी सीट से उठा. यह देखकर पीछे मौजूद कुछ ट्रक चालक घबरा गए और वहां से भागने लगे. इसी दौरान दो चालक रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़े.

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत

भागते हुए दोनों चालक रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहे थे. तभी बहेड़ी की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 55313 वहां से गुजरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

वासिफ और इरफान की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 32 वर्षीय वासिफ, निवासी मुंडिया जागीर और 20 वर्षीय इरफान, निवासी कंजादासपुर के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया. परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी भी जताई.

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू

हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

क्या बोले एसपी ?

एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे की परिस्थितियां क्या थीं और घटना से पहले वास्तव में क्या हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *