
लखनऊ: राजधानी के हजरतगंज स्थित मार्टिन पुरवा में डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।
समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 मेधावी छात्रछात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पत्रकारों, शिक्षकों और समाजसेवियों को मिला ‘लोक शक्ति सम्मान’
कार्यक्रम के दौरान समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों को ‘लोक शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार
समारोह में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व उप महाप्रबंधक जे.पी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह और प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व, सामाजिक समरसता और युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इन मेधावी छात्रछात्राओं का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में निष्ठा यादव, मोहनी, हीना बनो, तनु यादव, यास्मीन बानो, संस्कृति, विमलेश, अक्सा, अंतिमा, राजा यादव, मनीष कुमार, फैज़ान अली, मुजीब अहमद, यश चांदूरा, रवि यादव और शिवम यादव सहित कुल 27 मेधावी छात्रछात्राएं शामिल रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संघमित्रा रावत, पत्रकार सुनील रैदास, सुनील यादव, सुमित रावत, मो. अबरार, मो. अंसार, अनिल चौधरी, वैभव गौतम, सुरेंद्र कुमार, संजीता, मीरा देवी, सरोज देवी, अभिनव चौधरी, निहारिका, हिना बानो, यासमीन बानो और ख्याति रावत सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज के विकास में योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।