Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….

Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….

Shweta Tiwari Fitness Regime: फिल्म अभिनेत्री या टीवी सेलिब्रिटीज अपने जिम बैग में क्याक्या रखती हैं या उनका स्किन केयर रूटीन क्या है, यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। हाल ही में टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी फिटनेस रूटीन और जिम बैग की जरूरी चीजों के बारे में शेयर किया।

Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….

श्वेता ने बताया कि जिम जाने से पहले वह कोई लंबाचौड़ा स्किनकेयर रूटीन फॉलो नहीं करतीं, बल्कि कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखती हैं। स्किन एक्सपर्ट भी मानते हैं कि वर्कआउट से पहले किसी खास स्किन केयर की जरूरत नहीं होती है।

जिम जाने से पहले श्वेता तिवारी का स्किन केयर

जिम जाने से पहले श्वेता तिवारी तीन बातों का ख्याल रखती हैत्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर, धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन, होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए लिप बाम। इसके अलावा वो कोई हैवी मेकअप या मल्टीपल लेयर के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है।

प्री वर्कआउट स्किन केयर पर एक्सपर्ट की राय

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, वर्कआउट से पहले कौनसा लगाना चाहिए, यह आपकी स्किन टाइप और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर करता है।

  • अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो हल्का जेलबेस्ड या ऑयलफ्री मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • बाहर एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • भारी क्रीम और मेकअप से बचें, क्योंकि पसीने के साथ मिलकर ये आपके पोर्स को बंद कर सकते हैं और एक्ने या स्किन इरिटेशन का कारण बन सकते हैं।
  • ऑयली और एक्नेप्रोन स्किन वाले लोगों को खासतौर पर नोमेकअप लुक अपनाने की सलाह दी जाती है।

स्किन केयर

पोस्ट वर्कआउट स्किन केयर क्यों है जरूरी

वर्कआउट के बाद स्किन की सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, क्यों कि वर्कआउट के दौरान बहुत पसीना होता है, जिसे बारबार पोंछने या हाथ लगाने से बैक्टीरिया हमारे स्किन पर चिपक जाते हैं, इसलिए स्किन केयर बेहद जरूरी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए

  • सबसे पहले चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करें।
  • इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करें, जिसमें हायलूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स हों, क्योंकि ये त्वचा की नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
  • शरीर पर पसीना और कपड़ों की रगड़ से होने वाले बॉडी एक्ने से बचने के लिए हवादार और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें।

जिम बैग

श्वेता तिवारी अपने जिम बैग में क्या रखती हैं

  • वर्कआउट स्नीकर्स
  • एक जोड़ी मोजे
  • डिस्पोजेबल तौलिया
  • एक्स्ट्रा टीशर्ट
  • रेजिस्टेंस बैंड
  • लूप बैंड
  • हाइजीन पाउच
  • टॉयलेट्री पाउच
  • आफ्टरशॉवर पाउच
  • सैनिटरी पैड
  • पैंटी लाइनर

अपने यूट्यूब वीडियो में श्वेता ने बताया कि वह घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए की बजाय डिस्पोजेबल तौलिया इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि गीला तौलिया बैग में रखना भारी और असुविधाजनक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *