नई कार खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 सेफ्टी फीचर्स, हादसे में बन सकते हैं ढाल

नई कार खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 सेफ्टी फीचर्स, हादसे में बन सकते हैं ढाल

आजकल कारों में मिलने वाले आधुनिक फीचर्स सिर्फ सुविधा के लिए नहीं, बल्कि सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी हो गए हैं. कई लोग नई कार खरीदते समय डिजाइन, इंजन और माइलेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि ये फीचर्स मुश्किल समय में दुर्घटना का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं उन 5 फीचर्स के बारे में, जो नई कार खरीदते समय जरूर होने चाहिए.

नई कार खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 सेफ्टी फीचर्स, हादसे में बन सकते हैं ढाल

ABS

कार की सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर माना जाता है. अब अचानक ब्रेक लगाया जाता है, तो यह पहियों को लॉक होने से बचाता है. इससे कार फिसलने की संभावना कम होती है और ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल बना रहता है. बारिश या फिसलन वाली सड़क पर यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है.

Cruise Control

अगर आप अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो बहुत काम का फीचर है. इसकी मदद से कार एक तय स्पीड पर बिना लगातार एक्सीलरेटर दबाए चलती रहती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे ड्राइवर की थकान कम होती है और हाईवे पर सफर ज्यादा आरामदायक बन जाता है.

Hill Hold Assist

पहाड़ी या चढ़ाई वाले रास्तों पर यह फीचर काफी मदद करता है. जब आप ढलान या चढ़ाई पर कार रोकने के बाद दोबारा आगे बढ़ते हैं, तो Hill Hold Assist कुछ सेकंड तक ब्रेक लगाए रखता है. इससे कार पीछे नहीं लुढ़कती और ड्राइवर आसानी से गाड़ी आगे बढ़ा सकता है.

Rear Camera और Parking Sensors

भीड़भाड़ वाली जगह या छोटी पार्किंग में कार खड़ी करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है. रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर पीछे की स्थिति साफ दिखाते हैं और किसी बाधा के पास पहुंचने पर अलर्ट भी देते हैं. इससे पार्किंग करना आसान और सुरक्षित हो जाता है.

ESC

ESC तेज स्पीड में कार का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. अगर सड़क फिसलन भरी हो या अचानक मोड़ लेना पड़े, तो यह सिस्टम जरूरत के मुताबिक, अपने आप ब्रेक लगातार कार को कंट्रोल में रखने की कोशिश करता है. इससे दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है.

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन फीचर्स को जरूर जांचें. ये न सिर्फ आपकी ड्राइव को आसान बनाते हैं, बल्कि हर सफर को ज्यादा सुरक्षित भी बनाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *