Rampur News : चाकू चौराहे के पास डंपर की चपेट में बाइक सवार के हुए दो टुकड़े, साथी घायल

Rampur News : चाकू चौराहे के पास डंपर की चपेट में बाइक सवार के हुए दो टुकड़े, साथी घायल
Rampur News : चाकू चौराहे के पास डंपर की चपेट में बाइक सवार के हुए दो टुकड़े, साथी घायल

रामपुर, अमृत विचार। नैनीताल हाईवे के करीब चाकू चौराहा जाने वाले क्षतिग्रस्त सड़क पर सोमवार सुबह के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार के दो टुकड़े हो गए, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी 45 वर्षीय नवाब के रूप में हुई है। जबकि साथी इकरार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गंज और भोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इकरार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक नवाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया कि बाइक सवार सोमवार सुबह दवा लेने के लिए बिलासपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के दौरान स्कूल जा रहे शिक्षक आकिल खान ने बताया कि इसी मार्ग पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। चाकू चौराहे से नैनीताल मार्ग को कनेक्ट करने वाला छोटा सा टुकड़ा बहुत क्षतिग्रस्त है, गड्डों के कारण बाइक सवार और ऑटो को दिक्कतें हो रहीं हैं। ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहन और डंपर चालकों की लापरवाही के कारण यहां हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। मामले में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता केवी सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ये हिस्सा एनएचएआई मुरादाबाद के क्षेत्र में आता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसलिए विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं की है, इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *