Please assign a menu to the primary menu location under menu

India

हिमाचल में ASI की हत्या की कोशिश, भरी सभा में कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल में ASI की हत्या की कोशिश, भरी सभा में कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा के फतेहपुर में एक एएसआई की हत्या की कोशिश की गई है. पुलिस हेल्पलाइन 112 पर मिली शिकायत की जांच के दौरान पुलिस अधिकारी पर गंभीर हमला किया गया. घटना के बाद डीआईजी नॉर्थ ज़ोन सौम्या सांबशिवन पुलिस थाना फतेहपुर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम का ब्योरा लिया. एसपी कुलभूषण शर्मा और थाना प्रभारी पवन गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार, पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर में 25 जनवरी की रात महिला ज्योती बाला, निवासी तुहाड़ पंचायत हटली ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी. सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एएसआई इंद्र सिंह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इसी दौरान शिकायतकर्ता महिला का पति बुधी सिंह अचानक मौके पर आया और पीछे से एएसआई इंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमले में कुल्हाड़ी एएसआई के सिर पर लग गई, जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा.हमले के बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों की तत्परता से स्थिति तुरंत नियंत्रित हो गई और बड़ी अनहोनी टल गई. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर भेजा गया. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

डीआईजी नॉर्थ ज़ोन सौम्या सांबशिवन ने कहा कि किसी भी स्थिति में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 112 शिकायतों पर कार्रवाई के समय सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply