‘कैसा लगा स्वाद..?’ महुआ मोइत्रा ने इटली की PM को राजनीति में घसीटा

‘कैसा लगा स्वाद..?’ महुआ मोइत्रा ने इटली की PM को राजनीति में घसीटा

नई दिल्ली: भारत में एक तरफ नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान निकालने की पहल हो रही है। दूसरी तरफ इसपर जमकर राजनीति भी चल रही है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब सियासत की जा रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस राजनीति के चक्कर में अन्य देशों के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों की भी परवाह नहीं हो रही।

‘कैसा लगा स्वाद..?’ महुआ मोइत्रा ने इटली की PM को राजनीति में घसीटा

‘कैंडी का यह ब्रांड कैसा लगा’
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा केंद्र में मुख्य सत्ताधारी दल बीजेपी की कट्टर आलोचक और विरोधी हैं। जब जंतरमंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो एक्स के माध्यम से महुआ मोइत्रा ने एक प्रतिक्रिया जाहिर की, जिसमें इटली की महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भी घसीटने की कोशिश की गई। उन्होंने एक फोटो शेयर किया, जिसपर ‘मेलोडी’ टॉफी की जगह ‘डेमोक्रेसी’ है और ऊपर लिखा है, ‘कैसा लगा स्वाद?’ इस तस्वीर के ऊपर वो इटली की महिला पीएम को संबोधित करते हुए लिखती हैं
महुआ मोइत्रा को जवाब

जॉर्जिया मेलोनी प्लीज अपने विजिटिंग फ्रेंड से पूछें कि उन्हें कैंडी का यह ब्रांड कैसा लगा….एक भारतीय सांसद की ओर से आपको प्यार।
महुआ मोइत्रा, टीएमसी सांसद

‘महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निकाला गया था’
तृणमूल कांग्रेस सांसद के इस ट्वीट पर ShrrinG नाम के एक हैंडल से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को जवाब दिया गया है। इसपर लिखा है, ‘डियर जॉर्जिया मेलोनी, ‘महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निकाल दिया गया था। एथिक्स कमिटी की इस रिपोर्ट को सदन ने मंजूर किया कि उन्होंने सांसद पोर्टल वाला अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स एक ऐसे शख्स के साथ अनाधिकृति रूप से साझा किया, जिसे इसकी अनुमति नहीं थी। कमेटी ने उनके इस बर्ताव को ‘अनैतिक’ और ‘सदन की अवमानना’करार दिया।’

एक सांसद के तौर पर उनका कामकाज गंभीर नैतिक जांच का विषय रहा है। थैंक यू।
जॉर्जिया मेलोनी को भेजा गया जवाब

मेलोडी उपहार, विपक्ष ने बनाया हथियार
दरअसल, इसी साल मई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की आधिकारिक यात्रा पर गए थे।
इस मौके पर वो इटली में अपनी समकक्ष पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए बतौर गिफ्ट मेलोडी चॉकलेट का पैकेट ले गए थे।
इस अप्रत्याशित गिफ्ट के लिए मेलोनी ने पीएम मोदी का आभार जताया।
इटली की पीएम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर 12 सेकंड वाला वह क्लिप शेयर किया और लिखा कि ‘ पीएम मोदी हमारे लिए बहुत ही अच्छा उपहार लाए हैं। ये टॉफियां बहुत ही स्वादिष्ट हैं।’
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब धूम मचाया, लेकिन भारत में यह तब से राजनीति का बड़ा मुद्दा बना हुआ।
जंतरमंतर पर प्रदर्शन के दौरान भी पीएम मोदी के साथ इटली की पीएम को भी निशाना बनाते देखा गया।
यही वजह है कि छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर टीएमसी सांसद भी उस मीठी चॉकलेट का राजनीतिक स्वाद लेने की कोशिश से खुद को रोक नहीं पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *