चंदा चोरी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, दोषियों पर लगाया जाए MCOCA… कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

चंदा चोरी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, दोषियों पर लगाया जाए MCOCA… कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर मामला लगातार गरमाया हुआ है. चंदा चोरी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और चढ़ावा मामले की एसआईटी जांच पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने मामले की जांच के लिए गठित SIT को लीपापोती करार दिया, जबकि कांग्रेस सांसद प्रमोदी तिवारी कि यह संगठित चोरी है और इस मामले के दोषियों पर MCOCA लगाया जाना चाहिए.

चंदा चोरी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, दोषियों पर लगाया जाए MCOCA… कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद एवं राज्यसभा उप नेता प्रमोद तिवारी ने चंदा चोरी पर कहा, “यह पूरी तरह से ऑर्गेनाइज्ड है. इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है. वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है. फिर वही गिरोह द्वारा ब्लैक को व्हाइट किया जाता है. यह कोई साधारण अपराध नहीं है. यह ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है और ऑर्गेनाइज्ड गैंग द्वारा किया गया है.”

‘…तो फिर कैसे बेदाग बच सकते हैं चंपत राय’

उन्होंने कहा, “करोड़ों भक्तों का विश्वास तोड़कर उनकी आस्था का पैसा लूटा गया है. इन लुटेरों को किसने रखा था? चंपत राय ने और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने. चंपत राय कैसे बेदाग बच सकते हैं? उनकी नाक के नीचे ये सब हो रहा है. उनके लोग ही कर रहे हैं. वो कैसे बच सकते हैं.” उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि इस केस के दोषियों को ऐसा सबक दीजिए ताकि कोई भी आगे हिंदू मंदिरों के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके.

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, “एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है। pic.twitter.com/jfL9BEyJdL

— ANI_HindiNews July 9, 2026

सांसद एवं राज्यसभा में उपनेता ने चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर राम मंदिर से करोड़ों रुपये की संगठित चोरी के मामले में दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग की है.

चंदा चोरी करने वालों पर कड़े एक्शन की मांग करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह ऑर्गेनाइज्ड गैंग की तरह काम हुआ है. इन पर MCOCA लगना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए.”

चंदा चोरी पर SIT लीपापोती अखिलेश यादव

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर चंदा चोरी पर सरकार पर निशाना साधा. मामले की जांच करने के लिए गठित की गई SIT टीम पर ही सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, “SIT लीपापोती है, सुनने में तो आया है कि SIT पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, एक सदस्य पर 420 का मुकदमा चल रहा है. ये सब दिल्ली लखनऊ की लड़ाई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *