ठाणे के उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी बेटी, मां ने चुनरी से घोंट दिया गला

ठाणे के उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी बेटी, मां ने चुनरी से घोंट दिया गला

Ulhasnagar News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक मां ने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, बेटी का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध था, जिसका मां लगातार विरोध कर रही थी. इसी विवाद के चलते यह वारदात हुई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

ठाणे के उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी बेटी, मां ने चुनरी से घोंट दिया गला

दूसरी जाति में प्रेम संबंध का करती थी विरोध

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान आशा गरुड के रूप में हुई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी बेटी का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था. मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी. इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस के मुताबिक, रविवार रात घर में मां और बेटी मौजूद थीं. इसी दौरान दोनों के बीच एक बार फिर प्रेम संबंध को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर मां ने चुनरी से बेटी का गला घोंट दिया. दम घुटने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढे़ं

पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया. मृतका के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही उल्हासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष अव्हाड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल आरोपी मां पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *