कांवड़ यात्रा : शराब पीकर बस चलाने पर होगी कार्रवाई

कांवड़ यात्रा : शराब पीकर बस चलाने पर होगी कार्रवाई
कांवड़ यात्रा : शराब पीकर बस चलाने पर होगी कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का बरेली रीजन अलर्ट है। रीजनल मैनेजर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बसों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।

पुराने बस अड्डे स्थित रीजनल कार्यालय में सोमवार को बैठक में आरएम मो. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अजीम ने बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुराने और सेटेलाइट बस अड्डों के आसपास संचालित अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सभी चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शराब के नशे में बस चलाते पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान बस संचालन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां से प्रमुख मार्गों पर संचालित बसों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति या रूट संबंधी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन और निर्धारित रूट प्लान का कड़ाई से पालन करते हुए बसों का संचालन कराया जाएगा। संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *