Kanpur News: 31.80 करोड़ की 25 पर्यटन परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, छह जिलों के धार्मिक स्थलों का होगा विकास

Kanpur News: 31.80 करोड़ की 25 पर्यटन परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, छह जिलों के धार्मिक स्थलों का होगा विकास
Kanpur News: 31.80 करोड़ की 25 पर्यटन परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, छह जिलों के धार्मिक स्थलों का होगा विकास

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर मंडल में धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी में है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को वर्ष 202627 की कार्ययोजना के तहत 31.80 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की। इन परियोजनाओं के जरिए कानपुर मंडल के छह जिलों में मंदिरों, संग्रहालयों, ईकोटूरिज्म और सांस्कृतिक स्थलों का विकास किया जाएगा।

छह जिलों में 25 परियोजनाओं पर होगा काम

बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित 25 परियोजनाओं में कानपुर नगर की सात, इटावा की पांच, कानपुर देहात की पांच, कन्नौज की तीन, फर्रुखाबाद की तीन और औरैया की दो परियोजनाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाना और स्थानीय धार्मिक व ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना है।

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन पर रहेगा फोकस

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास केवल बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक स्थल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य पूरे किए जाएं।

एक करोड़ तक की परियोजनाएं नवंबर तक पूरी करने के निर्देश

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक करोड़ रुपये तक की लागत वाली सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं नवंबर 2026 तक उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर मंडल के छह जिलों में 31.80 करोड़ रुपये की लागत से 25 पर्यटन परियोजनाएं शुरू करेगी

 

इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा विकास

कार्ययोजना में मंडल के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।

  • कानपुर नगर: बिठूर का ज्वाला देवी मंदिर, बिल्हौर का शंखुला देवी मंदिर, कल्याणपुर का भूतेश्वर महादेव मंदिर और घाटमपुर का मां फूलमती मंदिर।
  • इटावा: गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, श्री मां सती मंदिर और बलवंतेश्वर महादेव मंदिर।
  • कन्नौज: छिबरामऊ का प्राचीन शंकर मंदिर, तिर्वा का सिद्धपीठ डोलेश्वरनाथ शिव मंदिर और मां शीतला देवी मंदिर।
  • कानपुर देहात: रसूलाबाद का श्री हनुमान धाम, अकबरपुररनियां का मां परहुल देवी मंदिर और सिकंदरा का शिव बागेश्वर मंदिर।
  • औरैया: राम जानकी मंदिर के विकास के साथ दिबियापुर में जिला पर्यटन कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन आधारित गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही देशविदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *