कांवड़ यात्रा के दौरान कानपुर में भारी वाहनों की नोएंट्री, जानिए कबकब रहेगा डायवर्जन

कांवड़ यात्रा के दौरान कानपुर में भारी वाहनों की नोएंट्री, जानिए कबकब रहेगा डायवर्जन

Kanpur News: श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है. इस व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है. डायवर्जन प्रत्येक सप्ताहांत निर्धारित तिथियों पर प्रभावी रहेगा.

कांवड़ यात्रा के दौरान कानपुर में भारी वाहनों की नोएंट्री, जानिए कबकब रहेगा डायवर्जन

यातायात पुलिस के अनुसार, इस वर्ष श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी, इस दौरान पहला ट्रैफिक डायवर्जन 1 अगस्त शनिवार रात 8 बजे से 3 अगस्त सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा. इसके बाद 8 अगस्त से 10 अगस्त, 15 अगस्त से 17 अगस्त तथा 22 अगस्त से 24 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगा. इसी प्रकार भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे.

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

डायवर्जन योजना के तहत इटावा और औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी या गोरखपुर की ओर जाना है, उन्हें रामादेवी चौराहे से दाहिने मोड़कर चौडगरा, फतेहपुर, लालगंजबछरावां होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा. इसी तरह हमीरपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहन, जो सजेती, घाटमपुर और नौबस्ता होते हुए उन्नाव या लखनऊ जाना चाहते हैं, उन्हें अनूपुर मोड़, परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा, फतेहपुर और लालगंजबछरावां के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। झांसी, कालपी, भोगनीपुर और मूसानगर से आने वाले भारी वाहनों को भी नौबस्ता की ओर प्रवेश नहीं मिलेगा. उन्हें घाटमपुर चौराहे से सीधे चौडगरा और फतेहपुर होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा.

इसके अलावा शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को परियर पुल के रास्ते उन्नाव जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे वाहनों को अरौल से लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें. किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 तथा ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है. पुलिस ने यह भी अपील की है कि सड़क पर एम्बुलेंस दिखाई देने पर उसे तत्काल रास्ता दें, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *