जिन लोगों की हथेली में होते हैं ये निशान, उनके लिए पैसा बचाना हो जाता है सबसे मुश्किल

जिन लोगों की हथेली में होते हैं ये निशान, उनके लिए पैसा बचाना हो जाता है सबसे मुश्किल
जिन लोगों की हथेली में होते हैं ये निशान, उनके लिए पैसा बचाना हो जाता है सबसे मुश्किल

अगर आपके भी होते हैं गैर जरूरी खर्चे और चाहकर भी आप पैसा बचाने में नाकामयाब होते हैं तो आपको यह देखना चाहिए कि आपकी हथेली में फिजूल खर्च से योग तो नहीं हैं। हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो जिन लोगों की हथेली में ऐसी रेखाएं और चिह्न होते हैं उनके फिजूल खर्च अधिक होते हैं। ऐसे लोग अगर पैसा बचाना चाहते हैं तो एक तरीका यह भी है…

मस्तिष्क रेखा हो ऐसी

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा झुकी हुई होती है उनके फिजूलखर्च अधिक होते हैं। मस्तिष्क रेखा हथेली की मध्य की रेखा होती है। इस रेखा से व्यक्ति की मानसिक क्षमता का भी अंदाजा लगाया जाता है। इस रेखा से भविष्य में व्यक्ति की आर्थिक दशा कैसी रहेगी यह भी जाना जाता है।

अंगूठे का पहला पोर हो ऐसा

जिस व्यक्ति की उंगलियां लंबी और ऊपर से फैली होती है। इसके साथ ही अंगूठे का पहला पोर लचीला होता है और हृदय रेखा लंबी होती है वह भी फिजूल खर्च के कारण पैसा बचाने में कठिनाई महसूस करते हैं।

हथेली में सूर्य रेखा हो ऐसी तो…

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा नहीं होती है या जंजीरनुमा होती है उनके फिजूलखर्च खूब होते हैं। हथेली में अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पाया जाता है। यहां तक आने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहा गया है।

आयु रेखा से दूर हो ये रेखा

हथेली में आयु रेखा और मस्तिष्क रेखा एक दूसरे से दूर हो तो व्यक्ति के फिजूलखर्च अधिक होते हैं। जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है वह जीवन रेखा कहलाती है।

भाग्य रेखा रुक जाए यहां

जिस जातक की हथेली में भाग्य रेखा, मंगल मैदान में रुक जाए, वह थोड़े फिजूलखर्ची होते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।

उंगलियां हों अगर ऐसी

हस्तरेखा विज्ञान की यह भी मान्यता है कि जिन व्यक्तियों की उंगलियां अधिक लचीली होती है वह भी खूब खर्चीले होते हैं। ऐसे व्यक्ति शौक मौज में पैसे का ध्यान नहीं रखते।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *