मां-बाप को नींद की दवा देकर आशिक के घर जाती थी लड़की, मां-बाप ने सोने का नाटक कर 8वीं की छात्रा को पकड़ा, फिर

मां-बाप को नींद की दवा देकर आशिक के घर जाती थी लड़की, मां-बाप ने सोने का नाटक कर 8वीं की छात्रा को पकड़ा, फिर
मां-बाप को नींद की दवा देकर आशिक के घर जाती थी लड़की, मां-बाप ने सोने का नाटक कर 8वीं की छात्रा को पकड़ा, फिर

गोरखपुर में 8वीं की छात्रा अपने मां-पिता और दादी के खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला देती थी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले 22 साल के प्रेमी से मिलने चली जाती थी। प्रेमी ने ऐसा माइंड वॉश किया कि वह उसकी हर बात मानने लगी थी। शक होने पर मां-बाप ने एक दिन खाना नहीं खाया और सोने का नाटक किया।इसके बाद 15 साल की बेटी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पंचायत हुई। इसके बाद भी नाबालिग लड़की और युवक का मिलना-जुलना जारी रहा। पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ गुलरिहा थाने में एप्लिकेशन दी। शनिवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी युवक पेंट-पॉलिश का काम करता है। लड़का और लड़की दोनों निषाद समाज के हैं।

‘बेटी का व्यवहार बदला, खाना खाते ही नींद आ जाती थी’
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की रहती है। पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। घर पर मां और बुजुर्ग दादी रहती हैं। एक महीने पहले मुंबई से पिता घर आए। उन्होंने बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव देखा। हमेशा मोबाइल पर बातें करना, देर तक घर से गायब रहने की आदत देखकर वह बेटी को डांट-फटकार भी लगाते थे।पिता को अक्सर रात में खाना खाने के बाद अजीब-सा महसूस होने लगता था।

इसके बाद उन्हें बहुत तेज नींद आती थी। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार को बताया.तब पत्नी और बुजुर्ग मां ने भी कहा कि उनके साथ भी यही होता है। लेकिन, बेटी कुछ नहीं बोली.वह चुपचाप सबकी बातें सुनती रही। रोज रात को बेटी खाना खिलाते समय ज्यादा एक्टिव हो जाती थी। तब उन्हें बेटी पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैंने पत्नी के साथ मिलकर प्लान बनाया। तीन जनवरी की रात को खाना तो आया, लेकिन मैं और मेरी पत्नी ने उसे छिपा दिया। दोनों ने ही खाना नहीं खाया।

माता-पिता ने सोने का नाटक कर बेटी को पकड़ा
पिता ने बताया कि रात मैं और मेरी पत्नी ने अपने कमरे में जाकर सोने का नाटक किया। रात 11:30 बजे कुछ आवाज आई। चुपके से बाहर निकलकर देखा तो बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही थी। उसके पीछे-पीछे हम लोग भी निकले। 200 मीटर दूर जाकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर के अंदर बेटी गई। बाहर से युवक उसे अंदर लेकर गया। इस दौरान एक कमरे में बेटी को युवक के साथ हम लोगों ने पकड़ लिया।

पिता बोले- युवक ने बेटी का माइंड वॉश किया
पिता ने बताया कि- इसके बाद मैंने बेटी को डांट-फटकार कर पूरी बात पूछी तब उसने बताया कि एक साल से अधिक समय से पड़ोसी युवक के संपर्क में है। युवक पहले मोबाइल पर बातें करता था. उसने ही खाने में नींद की दवा मिलाने का आइडिया दिया था। उसके कहने पर खाने में चुपके से दवा मिलाती थी।दवा भी वही लाकर देता था। पकड़े जाने के बाद गांव में पंचायत हुई. माफी मांगते हुए युवक ने आगे ऐसा नहीं करने की बात कही थी, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसके घर जाकर शिकायत करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घर से कहीं भाग गया। तब जाकर पिता ने गुलरिहा थाने में एप्लिकेशन दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *