Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

उबले चावल का पानी है पोषक तत्वों का भंडार, जानें कब और किस समय इसका सेवन बन जाता है अमृत समान

उबले चावल का पानी
Image Source : UNSPLASH

चावल के पानी को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। यह सेहत से जुड़े कई गंभीर परेशानियों को दूर करता है। खासकर, पाचन सुधारने, कमजोरी दूर करने और शरीर को ठंडक देता है। अगर सही समय और सही तरीके से चावल का पानी पिया जाए तो साधारण सा दिखने वाला यह पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है। चलिए, हम जानते हैं उबले चावल का पानी कब और कैसे पीना चाहिए है और किन लोगों के लिए यह फायदेमंद है।

काले नमक के साथ करें चावल के पानी का सेवन:

पके हुए चावल के पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने के लिए ज़रूरी हैं। खासकर, जब इसे चुटकी भर काले नमक के साथ तैयार किया जाए। चावल का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।

चावल का पानी पीने से मिलते हैं कौन से फायदे?

  • डिहाइड्रेशन से बचाता है: चावल के पानी में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने के फायदे सादे पानी की तुलना में शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम की मौजूदगी से रिहाइड्रेशन में सुधार होता है। काला नमक मिलाने से इसकी इलेक्ट्रोलाइट क्षमता और बढ़ जाती है, साथ ही यह क्षारीय प्रभाव के कारण एसिड को कम करता है। 

  • डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है: काले नमक में सल्फर और पोटेशियम जैसे ट्रेस मिनरल्स होते हैं, जो लिवर के काम और हल्के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं, जबकि चावल का पानी धीरे-धीरे टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। और ये दोनों मिलकर एक प्रभावी डिटॉक्सिफिकेशन भोजन के रूप में काम करते हैं।

  • एनर्जी बूस्टर: पके हुए चावल के पानी में आसानी से पचने वाले स्टार्च होते हैं जो जल्दी अवशोषित हो जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर बिना बोझ डाले तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है, जो डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली थकान को रोकने में मदद करता है। थोड़ा सा काला नमक मिलाने से सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे ट्रेस मिनरल्स मिलते हैं।

  • कब्ज में फायदेमंद: चावल का पानी, कब्ज की परेशानी को कंट्रोल करने में मदद करता है। चावल के पानी में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र में एक जेल बनाता है, जो मल को नरम कर कब्ज की परेशानी को कम करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आंतों में नमी बनी रहती है, जिससे मलत्याग की समस्या से राहत मिलती है। 

  • ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल: उबले हुए चावल का पानी शरीर में सोडियम और फ्लूइड के जमाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है। यह डिहाइड्रेशन को रोकता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसका सेवन पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है। 

  • त्वचा के लिए फायदेमंद: उबले हुए चावल का पानी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे सूखापन और पपड़ी नहीं जमती। यह स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को अंदर से हाइड्रेटेड बनाता है। चावल के पानी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कोलेजन उत्पादन को सपोर्ट करते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply