Sitapur News : ग्रामीणों की सूझबूझ से बची किशोरी की जान, बिसवां में किशोरी ने नहर में लगाई थी छलांग  

Sitapur News : ग्रामीणों की सूझबूझ से बची किशोरी की जान, बिसवां में किशोरी ने नहर में लगाई थी छलांग  
Sitapur News : ग्रामीणों की सूझबूझ से बची किशोरी की जान, बिसवां में किशोरी ने नहर में लगाई थी छलांग  

सीतापुर। सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से बची जान

जानकारी के अनुसार, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शारदा सहायक नहर में एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी. उस वक्त नहर किनारे कुछ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी सूझबूझ का परिचय दिया. ग्रामीण तुरंत नहर में कूद गए और किशोरी को डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आरक्षी अमित बेरीवाल और फिरोज अहमद तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बिना समय गंवाए किशोरी को तत्काल बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया. चिकित्सकों के मुताबिक, समय रहते इलाज मिलने के कारण किशोरी की हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने किशोरी की पहचान कैथीटोला निवासी जूही पुत्री खुशीराम के रूप में की है। प्रभारी निरीक्षक राम राघव ने बताया कि किशोरी ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों और कारणों से उठाया, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *