Rae Bareli Murder Case: शराबी पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट, 17 दिन बाद गिरफ्तार

Rae Bareli Murder Case: शराबी पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट, 17 दिन बाद गिरफ्तार
Rae Bareli Murder Case: शराबी पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उतारा मौत के घाट, 17 दिन बाद गिरफ्तार

सलोन/रायबरेली। सलोन थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पहले जिस मौत को अत्यधिक नशे से जोड़कर देखा जा रहा था, वह जांच में हत्या निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है।

झाड़ियों में मिला था शव, पहले नशे से मौत की आशंका

13 जुलाई को सूची चौकी क्षेत्र के गौवा बाजार के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शौच के लिए गई एक महिला ने दुर्गंध आने पर शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास करीब 20 ग्राम गांजा, एक चिलम और लगभग 100 रुपये नकद मिले थे। शुरुआती जांच में मामला नशे के कारण मौत का माना जा रहा था और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

मृतक की पहचान पूरे देवी बक्स इटारा निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया। मृतक के बड़े भाई शंकर बक्स सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जुलाई की रात दिनेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी गीता देवी से विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में गीता देवी ने लकड़ी के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दिनेश घर से निकल गया और तीन दिन बाद उसका शव झाड़ियों में मिला।

तकनीकी साक्ष्यों से पत्नी पर पहुंची पुलिस

परिजनों की तहरीर पर सलोन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की पुष्टि की और फरार चल रही गीता देवी की तलाश शुरू कर दी।

घर से गिरफ्तारी, निशानदेही पर बरामद हुआ डंडा

सोमवार को सलोन पुलिस ने आरोपी गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्या बोली?

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *