Hardoi News: प्रेमिका से बात के बाद प्रेमी ने लगाया फंदा! शादी की तैयारियों के बीच 23 साल के युवक ने दी जान

Hardoi News: प्रेमिका से बात के बाद प्रेमी ने लगाया फंदा! शादी की तैयारियों के बीच 23 साल के युवक ने दी जान
Hardoi News: प्रेमिका से बात के बाद प्रेमी ने लगाया फंदा! शादी की तैयारियों के बीच 23 साल के युवक ने दी जान

हरदोई: जिले के मझिला थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों का कहना है कि उसका पहले से एक युवती के साथ प्रेमप्रसंग था, जबकि परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मझिला थाना क्षेत्र के ररी गांव निवासी अजीत कुमार गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार, रिश्तेदारी में आनेजाने के दौरान उसकी पहचान लखीमपुर जिले के कहमारा गांव की एक युवती से हुई थी और दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था।

परिवार का कहना है कि बाद में अजीत की शादी शाहजहांपुर में तय कर दी गई थी और नवंबर में विवाह प्रस्तावित था। इसके बावजूद युवक और युवती के बीच बातचीत जारी थी। परिजनों का दावा है कि युवक हाल के दिनों में तनाव में रहने लगा था।

मृतक के पिता दृगपाल ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे, जबकि अजीत घर पर अकेला था। शाम को घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे में जाकर देखा, जहां अजीत का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का यह भी कहना है कि घटना से पहले युवक की संबंधित युवती से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। साथ ही युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *