तूफानी बारिश, कमर तक पानी… 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविताउदित ने गाया ये कालजयी गीत

तूफानी बारिश, कमर तक पानी… 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविताउदित ने गाया ये कालजयी गीत

24 साल पहले मुंबई की भारी बारिश में एक ऐसे कालजयी गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जो आज भी सुपरहिट है। तमाम मुश्किलों के बाद भी कैसे बना यह गाना? आइए जानते हैं…

तूफानी बारिश, कमर तक पानी… 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविताउदित ने गाया ये कालजयी गीत

बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने, जो आते ही चर्चा में आए और हिट हो गए। हालांकि इन गानों के बनने के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प रही है।

साल 2000 के दौर में ऐसी कई म्यूजिकल फिल्में बनीं, जिनके गाने सुपरहिट रहे। इसी बीच एक ऐसी फिल्म आई, जिसने गाने कल्ट क्लासिक रहे और उसी दौरान कविता कृष्णमूर्ति ने एक ऐसा गाना गाया जो खूब हिट हुआ, लेकिन जिसकी रिकॉर्ड भरी बारिश में हुई थी।

कौन सा है वह गाना?

दरअसल आज जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वह गाना साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास का है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के यूं तो सारे हिट हुए लेकिन फिल्म के गाने ‘हमेशा तुमको चाहा’ के बनने के पीछे की कहानी दिलचस्प है।

दरअसल फिल्म का संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था। इस्माइल दरबार के साथ भंसाली पहले ही हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके थे। ऐसे में जब देवदास के गाने हमेशा तुमको चाहा की रिकॉर्डिंग झमाझम बारिश में हुई थी।

फिल्म के गाने को कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने आवाज दी थी और गाने को नुसरत बद्र ने लिखा था।

बारिश में रिकॉर्ड हुआ वो गाना

बीते दिनों ही फिल्म के 24 साल पूरे होने पर इस्माइल दरबार ने खुद इस किस्से को साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान आज की तरह ही मुंबई झमाझम बारिश हो रही थी। इस्माइल दरबार का घर खार में था और संजय लीला भंसाली यारी रोड पर रहते थे। संजय लीला भंसाली ने इस्माइल दरबार से कहा कि गाना आज ही रिकॉर्ड करना है, लेकिन इस्माइल दरबार ने बारिश के चलते गाना कैसे रिकॉर्ड होगा।

जगहजगह पानी भरा हुआ था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन जैसेतैसे दोनों गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो के लिए निकले, जबकि भंसाली का घर काफी दूर था और इस्माइल दरबार पास रिकॉर्डिंग स्टूडियो के पास ही रहते थे। काम का जुनून इतना ज्यादा था कि दोनों पानी में लगभग डूबकर रिकॉर्डिंग के लिए पहुंचे। पानी में आधे डूबडकर पूरी टीम के साथ रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो तक पहुंचे।

वहीं इस गाने के लिए इस्माइल दरबार ने 70 म्यूजियशन्स को बुक किया था, लेकिन बारिश के चलते महज 16 लोग ही आए। यह एक रिदम डबिंग थी और फिर इतने ही लोगों के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया गया।

आपको बता दें कि, फिल्म देवदास के सभी गाने कल्ट क्लासिक रहे और फिल्म में शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए। यह गाना भी ऐश्वर्या और शाह रुख पर ही फिल्माया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *