शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 790 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 24,200 अंकों के करीब दिखाई दिया. इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को कुछ ही मिनटों में 3.90 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया. जानकारों की मानें तो मंगलवार को भी आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी. लेकिन बाजार को ज्यादा फायदा नहीं हुआ था, लेकिन बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों की तेजी और मिडिल ईस्ट टेंशन बढ़ने के बावजूद शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसेक्स और निफ्टी में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं…

शेयर बाजार में तेजी
शेयर बाजार में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 793.56 अंकों की तेजी के साथ 77,559.48 अंकों पर पहुंचता हुआ दिखाई दिया. जबकि सुबह 9 बजकर 35 पर सेंसेक्स 730 अंकों की तेजी के साथ 77,496.43 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वैसे सेंसेक्स 77,423.77 अंकों के साथ ओपन हुआ था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 24 हजार अंकों के पार जाता हुआ दिखाई दिया. आंकड़ों के अनुसार निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 215 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 24,203.20 अंकों पर कारोबार करता दिखाई दिया. वैसे 9 बजकर 35 मिनट पर निफ्टी 207 अंकों की तेजी के साळा 24,191 अंकों पर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी 24,176.65 अंकों पर ओपन हुआ था.
आईटी शेयरों में आई तेजी
अगर बात शेयरों की करें तो आईटी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आईटी कंपनी इंफोसिस में 3.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करती हुई दिखाई दी. टीसीएस के शेयरों में करीब 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. एलएंडटी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. एचयूएल के शेयर 3.11 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी के शेयर भी करीब 1.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. अगर आईटी सेक्टर की बात करें तो करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि एक दिन पहले भी आईटी सेक्टर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ था.
निवेशकों को मोटा फायदा
शेयर बाजार में इस तेजी की वजह से निवेशकों को काफी फायदा हुआ है. वैसे निवेशकों का फायदा बीएसई के मार्केट कैप से तय होता है. जब ये बढ़ता है तो निवेशकों को फायदा होता है. आंकड़ों को देखें तो एक दिन पहले यानी मंगलवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 4,79,16,995.57 करोड़ रुपए पर था, जो बुधवार को कारोबार सत्र के दौरान 4,83,07,433.75 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कि बीएसई के मार्केट कैप में 3.90 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ. यही निवेशकों का फायदा है.