Lucknow News: बंदरों के आतंक से परेशान व्यापारियों ने EO को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Lucknow News: बंदरों के आतंक से परेशान व्यापारियों ने EO को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
Lucknow News: बंदरों के आतंक से परेशान व्यापारियों ने EO को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। नगर पंचायत बख्शी का तालाब क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बंदरों के हमलों और नुकसान के कारण बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेदरतन सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी शैलेश कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि वन विभाग और संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए।

बाजारों में बढ़े बंदरों के हमले

व्यापारियों ने बताया कि बड़ी बाजार, रुदही, हवाई अड्डा रोड और अस्ती रोड समेत कई क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर आए दिन राहगीरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों पर हमला कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बंदरों के डर से लोग बाजारों में आने से बच रहे हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

व्यापार मंडल ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सुखदेव लोधी, रवि मिश्रा, बब्लू रावत, बब्लू गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, पप्पू लोधी और मटरू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रशासन से अब व्यापारियों को उम्मीद है कि बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *