घर से एक साथ निकले एक दर्जन कोबरा, मची चीखपुकार… बस्ती के इस गांव में दहशत

घर से एक साथ निकले एक दर्जन कोबरा, मची चीखपुकार… बस्ती के इस गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के एक घर से अचानक बड़ी संख्या में कोबरा सांप निकल आए. घटना बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव की है. गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर से कोबरा प्रजाति के दर्जनों सांप बरामद हुए. एक ही कमरे में नागिन के 10 से अधिक बच्चों के मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई. जिसने भी पहले देखा उसकी चीख निकल गई.

घर से एक साथ निकले एक दर्जन कोबरा, मची चीखपुकार… बस्ती के इस गांव में दहशत

परिवार ने एहतियात के तौर पर घर खाली कर दिया है, जबकि नाग और नागिन की तलाश अभी भी जारी है.बताया जा रहा है कि घर के एक सामान से भरे कमरे से कई दिनों से चूहों की तेज दुर्गंध और सांपों की आवाजें सुनाई दे रही थीं. शक होने पर ग्रामीणों ने सर्प मित्र अजय को सूचना दी.

मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सावधानीपूर्वक कमरे की तलाशी ली, जहां से कोबरा प्रजाति के 10 से अधिक बच्चे सुरक्षित निकाले गए. सांप मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. लोगों ने अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी. जिस घर से सांप मिले हैं, उस परिवार ने फिलहाल घर खाली कर दिया है और डर के कारण वापस जाने को तैयार नहीं है.

सांपों का वीडियो

सर्प मित्र अजय ने सभी कोबरा के बच्चों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. हालांकि, अब भी सबसे बड़ा खतरा नाग और नागिन के मौजूद होने का माना जा रहा है. दोनों की तलाश कई घंटों से जारी है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है. इसी वजह से गांव में डर का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *