
Rohit Shetty House Firing: मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। इस सनसनीखेज घटना से न सिर्फ इलाके में दहशत फैल गई, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल बन गया। देर रात गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एहतियातन रोहित शेट्टी के घर के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग का मकसद डराना था या इसके पीछे कोई और साजिश है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में मौजूद गार्ड्स, पड़ोसियों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी धमकी से जुड़ी है या फिर किसी व्यक्तिगत रंजिश का मामला है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई एक वीडियो
घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी इलाके को घेराबंदी में लेते और लोगों की आवाजाही नियंत्रित करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।
| Mumbai, Maharashtra | Police and forensic teams reach Director Rohit Shetty’s residence, after an incident of firing was reported outside his residence. Further details awaited.
— ANI (@ANI)
रोहित शेट्टी के सुरक्षा व्यवस्था उठे सवाल
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और रोहित शेट्टी व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। बॉलीवुड के बड़े और सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’, ‘गोलमाल’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में उनके घर के बाहर हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



