बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

सीजैन खान संग अफेयर पर कही यह बात
राजा चौधरी ने दावा किया कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी देखा था, वो सब साबित हो चुका था। श्वेता, सीजैन के साथ काम कर रही थीं और उनके घर पर भी रह रही थीं। राजा के मुताबिक, उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि श्वेता उनके साथ आतीजाती थीं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राजा ने यह भी कहा कि खुद सीजैन खान ने भी स्वीकार किया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं।

सीजैन से हुई बातचीत का किया दावा
राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, “कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।” राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *