NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने बुधवार को NEOPAY और Emaar एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ‘At the Top, Burj Khalifa’ में ऑनलाइन बुकिंग के लिए UPI पेमेंट की सुविधा शुरू करने की घोषणा की. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की इंटरनेशनल ब्रांच ने एक बयान में कहा कि इससे भारतीय पर्यटक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में घूमनेफिरने के अनुभव को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकेंगे. यह कदम UAE में NEOPAY के साथ NIPL की मौजूदा पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाएगा. 2022 में देश में QRबेस्ड UPI मर्चेंट पेमेंट शुरू होने के बाद से, भारतीय यात्री NEOPAY के मर्चेंट नेटवर्क पर पेमेंट के लिए UPIइनेबल्ड ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

प्लानिंग करना होगा आसान
‘At the Top, Burj Khalifa’ दुबई के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है और यहां दुनिया भर से यात्री आते हैं, जिनमें भारत से आने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या शामिल है. NPCI ने कहा कि अब पर्यटक ‘At the Top, Burj Khalifa’ की आधिकारिक वेबसाइट पर UPI का इस्तेमाल करके अपने अनुभव चुन सकते हैं और वहां पहुंचने से पहले ही पेमेंट पूरा कर सकते हैं, जिससे यात्रा की प्लानिंग करना आसान और सुविधाजनक हो जाता है. NPCI इंटरनेशनल के MD और CEO रितेश शुक्ला ने कहा कि At the Top, Burj Khalifa में ऑनलाइन बुकिंग के लिए UPI पेमेंट की सुविधा शुरू करके, हम यात्रियों के लिए उस पेमेंट को करने का तरीका आसान बना रहे हैं जिसे वे जानते हैं और जिस पर भरोसा करते हैं. वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय, UAE पहुेचने से पहले ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
मिडिल ईस्ट में पेमेंट करना आसान
NEOPAY के CEO विभोर मुंधडा ने इसे भारत और UAE के बीच डिजिटल कॉमर्स के लिए एक अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि कंपनी GCC में ईकॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए UPI पेमेंट की सुविधा देने वाली पहली कंपनी बन गई है. इससे व्यापारियों को उन लाखों भारतीय ग्राहकों को सेवा देने में मदद मिलेगी जो डिजिटल पेमेंट पसंद करते हैं. Emaar Entertainment के एक अधिकारी ने कहा कि भारत “हमारे सबसे अहम इंटरनेशनल मार्केट में से एक है” और पेमेंट ऑप्शन के तौर पर UPI को लाने से भारतीय मेहमानों के लिए “कस्टमर का अनुभव आसान” हो जाता है. NIPL को 3 अप्रैल, 2020 को NPCI की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी कंपनी के तौर पर बनाया गया था. NPCI की इंटरनेशनल शाखा के तौर पर, NIPL भारत के बाहर NPCI के स्वदेशी और सफल रियलटाइम पेमेंट सिस्टम, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस और कार्ड स्कीम को लागू करने के लिए काम कर रही है.