चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन

पंजाब में हाई टेक नकल को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच एक और आंदोलन से प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है. चंडीगढ़ में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं. आज ये प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं.

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन

इन प्रदर्शनकारियों को रोकने की पुलिस ने रोकने का प्रबंध कर लिया है. इसी के मद्देनजर चंडीगढ़मोहाली बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है.

वाटर कैनन वाहन पर चढ़े प्रदर्शनकारी
दरअसल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़मोहाली बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी कर रही है. जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे तो उन्हें तितरबितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसी दौरान वारिस पंजाब दे का एक कार्यकर्ता वाटर कैनन वाहन पर ही चढ़कर नारेबाजी करने लगा, जिसका वीडियो भी सामने आया है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनके सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहा कर दिया जाए.

कौन है अमृतपाल सिंह?
बता दें कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से सांसद है और वारिस पंजाब दे का प्रमुख है. अमृतपाल ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और जीत हासिल की थी. अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लेकर असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *