Rampur Road Accident: नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Rampur Road Accident: नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, भतीजा गंभीर घायल
Rampur Road Accident: नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, भतीजा गंभीर घायल

बिलासपुर , अमृत विचार :  उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले की बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी सूरजपाल उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी उनके ममेरे भाई का बेटा हिमांशु भी सवार था।

रात करीब 10 बजे रुद्रबिलास चीनी मिल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरजपाल ट्रक की चपेट में आ गए, जबकि हिमांशु सड़क पर दूर जा गिरा।

सूचना मिलने पर ईसानगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु का उपचार जारी है।

मृतक के पिता यादराम ने बताया कि वह रुद्रपुर में ईरिक्शा चलाते हैं। सूरजपाल उनसे मिलकर गांव लौट रहे थे। हिमांशु भी उनके साथ गांव जाने के लिए बाइक पर सवार था। सूरजपाल खेतीकिसानी करते थे और परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *