Barabanki News : घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Barabanki News : घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
Barabanki News : घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मरकामऊ गांव में गुरुवार सुबह एक 36 वर्षीय किसान का शव बंद कमरे के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बंद कमरे में शव मिलने से फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार, मरकामऊ गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र घूरु गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। जब लंबे समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह करीब सात बजे खिड़की से झांककर देखा गया तो सुरेंद्र का शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे को खोला और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे। उनकी पत्नी हिंद अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में उनके दो बेटे अंकुल और अंश हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कोतवाली बदोसराय प्रभारी राम औतार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *