Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने से 6000 गानों तक का सफर, कैसे बने Bollywood के असली King

Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने से 6000 गानों तक का सफर, कैसे बने Bollywood के असली King
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सोनू निगम जैसे गायक हम ही रहे हैं। आज यानी की 30 जुलाई को सिंगर सोनू निगम अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि इस सिंगर ने 6 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं और उन्होंने 32 भाषाओं में गाने गाए हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर सोनू निगम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने से 6000 गानों तक का सफर, कैसे बने Bollywood के असली King
हरियाणा के फरीदाबाद में 30 जुलाई 1973 को सोनू निगम का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अगम कुमार निगम है और वह भी एक सिंगर हैं। वहीं इनकी मां का नाम शोभा निगम था। ऐसे में सोनू कि पिता ने उनको छोटी उम्र से ही संगीत सिखाना शुरूकर दिया था।

शादियों में गाते थे सोनू

एक बार सोनू के पिता अगम कुमार निगम स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे। उस समय 4 साल के सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाकर समां बांध दिया। उस दौरान हर कोई छोटे सोनू निगम का दीवाना बन गया था। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ शादियों में जाकर गाने लगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही वह अन्य इवेंट्स में भी गाते थे।

मुंबई का रुख

साल 1991 में सोनू अपने पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए। इस दौरान पिता और बेटे दोनों ने संगीत की दुनिया में काम तलाश किया। लेकिन हर ओर उनको रिजेक्शन मिला। लेकिन साल 1992 में उनकी मुलाकात दिग्गज सिंगर गुलशन कुमार से हुई, जिसके बाद उनकी लाइफ बदल गई। इस दौरान उनको एक एल्बम ‘रफी की यादें’ में मोहम्मद रफी के साथ गाना गाने का मौका मिला।

इस गाने से मिली पहचान

सिंगर को सबसे बड़ी पहचान ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ गाने से मिली। इसके अलावा सोनू निगम ने ‘जिंदगी में तो सभी’ और ‘ये धोखे प्यार के धोखे’ गाने भी गाए। वहीं सिंगर ने साल 1994 में आए दूरदर्शन के शो ‘चंद्रकांता’ के टाइटल ट्रैक से अपने करियर की शुरूआत की थी।
सिंगर के लिए साल 1997 काफी अच्छा रहा। इस दौरान आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं’ सबसे यादगार गाना साबित हुआ। इस गाने से वह एक बेहतरीन सिंगर के रूप में बॉलीवुड में जाने गए। सोनू निगम ने ‘अभी मुझमे कहीं’, ‘पापा मेरी जान’, ‘तुमसे मिलके दिल का हाल’, ‘कल हो न हो’, ‘ये दिल दीवाना’, ‘दिल डूबा’ और ‘सूरज हुआ मद्धम’ जैसे यादगार और फेमस गाने गाए। सोनू ने हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, ओड़िया, पंजाबी, मराठी, असमिया और बंगाली आदि भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *